गणतंत्र दिवस / इंदौर में मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस कार्यालय आने से पहले नेताओं के बीच झड़प, एक-दूसरे को थप्पड़ मारे

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पार्टी नेता आपस में भिड़ गए। यहां एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए थप्पड़ मारे। अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दो नेताओं को अलग किया।


गांधी भवन स्थित कार्यालय में रविवार को कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों से एक-दूसरे पर मुक्के और थप्पड़ बरसा दिए। कांग्रेसियों को विवाद करते देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने दौड़कर अन्य नेताओं के साथ इन्हें अलग किया। दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद क्यों हुआ था, इस बारे में जानकारी की जा रही है। बताया गया कि कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो फिर से स्वागत के लिए कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री ने यहां ध्वजारोहण किया।


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सामने जो चुनौतियां 70 साल पहले थी। वह आज एक बार फिर हमारे सामने हैं। कांग्रेस इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। हम सब मिलकर देश की अखंडता, एकता और संविधान के मूल्यों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



Popular posts
कोरोना से भारत का क्वारैंटाइन / हवाई मार्ग से विदेशियों की एंट्री बैन करने के बाद जमीनी रास्ते भी बंद, 4 देशों से जुड़े 20 बॉर्डर आज से सील होंगे
26 जनवरी विशेष / देश की रक्षा में इंदौरी दम, सेना के जवानों की मशीनगन को मजबूती देती है इंदौरी स्प्रिंग
कोरोना दुनिया में / अब तक 6455 मौतें: इटली में एक दिन में 368 की जान गई, किसी भी देश में 24 घंटे में मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा
इंदौर / माकपा नेता रमेश प्रजापति की 2 दिन इलाज के बाद माैत, सीएए के विरोध में केरोसिन डालकर खुद को आग लगाई थी
लॉकडाउन से ही संभला भारत / प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 100 मरीज थे तब 14 दिन का आइसोलेशन अनिवार्य किया, 550 केस होते ही लॉकडाउन कर दिया